'शोध बोध' मासिक ई पत्रिका Bodhkatha Sodh Sansthan, Shivlok, Gorakhpur (U.P.) द्वारा प्रकाशित की जाती है। 'शोध बोध' एक शैक्षिक (Educational) मासिक ऑनलाइन शोध पत्रिका है, जिसका प्रकाशन वर्ष 2025 से प्रारम्भ हुआ है। बोधकथा शोध संस्थान, शिवलोक,गोरखपुर उ.प्र. एक शोध परिसर है जहाँ रहकर शोधार्थियों द्वारा किए गए शोध कार्य/शोध आलेख/शोध पत्र “शोध बोध” मासिक ई पत्रिका में प्रकाशित किए जाते हैं । 'शोध बोध' पत्रिका का उद्देश्य शिक्षा के सभी विषयों में बोधकथा केन्द्रित शोध आलेख का प्रकाशन करना है, जिससे शोधार्थियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सर्व साधारण को विषय-विशिष्ट ज्ञान/बोध का समुचित अवसर प्राप्त हो सके।
यह पत्रिका शिक्षा/बोध के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है।